कौशाम्बी,
धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन अजुहा में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने संबोधन में बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की आवश्यकता है,साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं, प्रत्येक प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं इससे विकास कार्य थम जाते हैं, हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था, अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें, एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए बहुत आवश्यक है, एक राष्ट्रीय चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को 5 वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य ने भी अपने संबोधन ने तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इस मौके पर महामंत्री युवा मोर्चा नीरज मोदनवाल,हर्ष केसरवानी, युवा मोर्चा शोशल मीडिया संयोजक विनय पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।