कौशाम्बी,
विभाजन विभीषिका दिवस पर नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देखी कौशाम्बी वीथिका में लगाई गई प्रदर्शनी,ली देश के विभाजन की जानकारी,
भारत के इतिहास में का वह काला दिन जिसने स्वर्णिम भारत की आजादी के दिन 1947 में भारत के स्वर्णिम भविष्य को दो टुकड़ों में बांट दिया।
भारत की आजादी का वह काला दिन जो भारत माता के सीने को लहू लुहान करने वाला ऐसा दिवस है जिसे इतिहास में कभी भूल नहीं जा सकता। हमारे देश के सभी बच्चों को इस काले दिन और विभाजन के उस दंश के बारे में जानने और समझने का अधिकार है।
भारत सरकार एवं सीबीएसई की एक महत्वपूर्ण पहल जिसमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे हमारे देश के सभी बच्चे अपनी देश की आजादी के बलिदान तथा विभाजन के उसे आर्थिक और मानसिक तकलीफ के बारे में जान सके।
भारत सरकार, राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय, NCERT, तथा सांस्कृतिक विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान मैं विभाजन विभीषिका को समझने के लिए मंझनपुर में एक खास प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 से 12 के सभी बच्चों ने विभाजन विभीषिका के उसे दर्द को आत्मसात किया।
इस प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने देश के स्वर्णिम भविष्य को तार तार होने के दर्द को महसूस किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ अन्य सभी शिक्षक प्रेम द्विवेदी मनोज, विवेक, गौरव, आलोक वेद सभी मौजूद रहे।