कौशाम्बी
नगर पालिका परिषद भरवारी के परसरा से चायल विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में पेट्रोल की लूट मच गई। रविवार को यहां पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि बीजेपी की तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए पेट्रोल बांटा जा रहा था। यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं को पेट्राेल बांटना शुरू किया गया। पेट्रोल लेने को लेकर कार्यकर्ता इस कदर जुटे कि न तो उन्हें कोरोना का ख्याल रहा और न ही मार्यादा का। जब कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल कु बोतल देखा तो सब एक ऊपर एक टूट पड़े। लोग एक दूसरे को कुचलते हुए पेट्रोल लेने पहुंच गए। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। इस दाैरान तिरंगे का अपमान भी हुआ। भगदड़ में लोगों के हाथ में लिया तिरंगा गिर गया। जिस पर लोग चढ़कर अपनी जान बचाते हुए भागते हुए नजर आए।