सीता स्वयंवर में राजाओं के प्रयास असफल, श्रीराम के पराक्रम पर तालियों की गड़गड़ाहट,शिवधनुष के टूटने पर परशुराम हुए कोध्रित,लीला देखने उमड़ा जनसैलाब, रंगमंच पर दिखा अद्भुत नजारा

कौशाम्बी,

सीता स्वयंवर में राजाओं के प्रयास असफल, श्रीराम के पराक्रम पर तालियों की गड़गड़ाहट,शिवधनुष के टूटने पर परशुराम हुए कोध्रित,लीला देखने उमड़ा जनसैलाब, रंगमंच पर दिखा अद्भुत नजारा,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित हिन्दु धर्म सभा श्री रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम में धनुष यज्ञ लीला का सजीव मंचन हुआ। महाराज जनक ने सीता के स्वयंवर का अयोजन किया गया जिसमें धनुष उठाने के लिए राजाओं को आमंत्रित किया। जब कोई राजा धनुषण उठा नही पाते तभी भगवान राम ने धनुष उठाया और वह टूट गया।

मंझनपुर स्थित श्री रामलीला मैदान में आज पॉचवें दिन के धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। इस मंचन में राजा जनक अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर रखते हैं, जिसमें राजा जनक धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले युवराज के साथ सीता का विवाह करने के कहते है। स्वयंवर के लिए देश के कोने-कोने से राजाओं को आमंत्रित करते है। स्वयंवर में भाग लेने के लिए विश्वामित्र भी भगवान राम व लक्ष्मण के साथ शामिल होते है। आये हुए बड़े-बडे़ राजा धनुष उठाने का प्रयास करते है परन्तु कोई भी धनुष को हिला तक नहीं पाता। तब जनक को क्रोध आ जाता है और कहते है कि क्या कोई ऐसा वीर नहीं जो इस धनुष को उठा सके। ऐसा कहते हुए दुखी भी हो जाते है। ऐसा कहते ही लक्ष्मण भरी सभा में गुस्सा हो जाते है।

तभी भगवान श्रीराम गुरू विश्वामित्र से आज्ञा लेकर धनुष उठाने जाते है और धनुष को प्रणाम कर उठा लेते है और प्रत्यंचा चढ़ाते वक्त शिव धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने की खबर जैसे ही भगवान परशुराम को होती है तो वह क्रोधित हो जाते है। और वह भी जनकपुर में आ पहुॅचते है।

कलाकारों द्वारा रामलीला के इन प्रसंगों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी उर्फ बच्चा भाई ने बताया कि शुक्रवार को नगर में राम बारात निकाली जायेगी जिसमें नगर सहित सभी क्षेत्रवासियों को शामिल होने के लिए आग्रह किया है।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, महामंत्री पंकज गामा, पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील नामदेव, रूपेन्द्र विश्वकर्मा, कल्लू पाण्डा, संगठन मंत्री झल्लर चौरासिया, रिकू केसरवानी, कोषाध्यक्ष सोना लाल केशरवानी, अजय वर्मा, मंत्री सुनील नामदेव, रोहित गुप्ता, राजू, राजीव केसरवानी, डा0 अवधेश पाण्डेय, चाटू भाई, मुकुन्दी लाल, भूपचन्द्र अग्रहरि, नीरज मोदनवाल, सुभाष, रज्जन श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, नवीन वर्मा, राहुल, लखन, मथुरा, अमित आदि सहित नगर के संभ्रांत लोग नगरवासी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor