कौशाम्बी,
कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरियादीन पासी की जयंती,
यूपी के कौशाम्बी जिम में मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री एवं मसूरियादीन पासी की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके द्वारा किए महान कार्यों का स्मरण किया गया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि गांधीजी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने आंदोलनों में ‘अहिंसा’ के सिद्धांत का पालन किया, जिसका अर्थ है किसी भी प्रकार की हिंसा का प्रयोग न करना। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष राजनारायण पासी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मसूरियादीन पासी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा ,भारत की संविधान सभा ,अनंतिम संसद और पहली चार भारतीय संसदों के सदस्य के रूप में कार्य किया।
इस दौरान राम बहादुर त्रिपाठी, अमित द्विवेदी “आजाद” जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, आशीष मिश्रा पप्पू,,दीपक पांडेय बाबू जी ,रामसूरत रैदास, राज नारायण पासी,अकरम जका, महासचिव –सुरेंद्र शुक्ला, शशि त्रिपाठी , अर्श खुर्शीद, बरसाती लाल पंडा,मोहम्मद नोमान , श्याम सिंह भदौरिया, सेवा दल अध्यक्ष जमशेद खल्लाबादी,नैयर रिज़वी, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, किसान अध्यक्ष, समरूल इस्लाम कोईलहा, अशोक द्विवेदी, राजा भैया द्विवेदी ,सचिन पाण्डेय तबरेज अहमद,लगभग सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।