रालोद कार्यालय में धूमधाम से केक काटकर मनाया गया रालोद मुखिया जयंत चौधरी का 47वा जन्मदिन

कौशाम्बी: रालोद कार्यालय में धूमधाम से केक काटकर मनाया गया रालोद मुखिया जयंत चौधरी का 47वा जन्मदिन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय करारी में प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी लाखों,करोड़ों युवाओं,किसानों,अल्पसंख्यक, दलित और कामगारों के नेता हैं,जयंत चौधरी हमेशा किसानो की लड़ाई लड़ी है और आगे भी किसानों के हित के लिए काम करते रहेंगे।

प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी और क्षेत्रीय महासचिव नजमुल हसन को मौजूदगी में जिला अध्यक्ष विनय पासी द्वारा जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद चमन, जिला महासचिव जीशान हैदर पर सभासद, जिला महासचिव मनोज कुमार गुप्ता, चायल विधानसभा प्रभारी सुमन पासवान, सिराथू विधानसभा प्रभारी, राजेंद्र कुमार राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता अशरफ आजाद, पूर्व प्रधान मोहम्मद अतर, अजगर मदनी कुरैशी पूर्व सभासद करारी, आदि सब हम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor