कौशाम्बी: ADM वित्त एवं राजस्व ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को किया कम्बल वितरण,
यूपी के कौशाम्बी एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर ने वृद्धाश्रम, ओसा पहुॅचकर वृद्धजनों को कम्बल का वितरण किया। उन्होंने बुजुर्गो से आश्रम में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आश्रम के प्रबन्धक आलोक राय को निर्देशित किया कि आश्रम में रह रहें वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये।
उन्होंने आश्रम में अलाव ताप रहें वृ़द्धजनों से ठण्ड से बचाव एवं स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि शीतलहर के दृष्टिगत वृद्धाश्रम में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहती है एवं समय से नाश्ता व भोजन आदि भी उपलब्ध कराया जाता है तथा प्रत्येक मंगलवार को सीएमएस एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य का चेक-अप करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईयॉ उपलब्ध कराई जाती हैं।
एडीएम ने प्रबन्धक आलोक राय के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गो की सेवा से बड़ी सेवा कुछ भी नहीं है।








