कौशाम्बी: डीएम के निर्देश पर गांव में आर.आर.सी. सेन्टर के संचालन का कराया गया सत्यापन,45 अधिकारियो द्वारा 135 सेंटरों का किया गया सत्यापन,
यूपी के कौशाम्बी जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आर.आर.सी. सेन्टर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, 451 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 440 ग्राम पंचायतो में आर.आर.सी. सेन्टर का निर्माण कार्य कराया जा चुका है।
शासन की प्राथमिकता के आधार पर निर्मित सभी आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। आर.आर. सी. सेन्टर का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतो से निकलने वाले ठोस अवशिष्ट का प्रबन्ध करना एवं घरो से निकलने वाले कचडे को कूड़ा गाड़ी के माध्यम से एकत्र करते हुये आर.आर.सी. सेन्टर में पहुंचा कर उसका निस्तारण कराया जाना,जिससे ग्राम पंचायत को कचड़ा एवं वर्मी खाद बेचते हुये स्वयं का आय अर्जित किया जा सके।
डीएम डॉ अमित पाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत द्वारा संचालित किये जा रहे आर.आर.सी. सेन्टर की हकीकत को जानने के लिये शुक्रवार को 45 अधिकारियो द्वारा 135 आर.आर.सी सेन्टर का औचक निरीक्षण कराते हुये निर्धारित चेकलिस्ट पर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के उपरान्त 135 ग्राम पंचायतो में निम्न रिपोर्ट पायी गयी..
1. संचालित पाये गाये आर.आर.सी सेन्टर की संख्या-119
2. संचालित नही पाये गये आर.आर.सी सेन्टर की संख्या-16
3. ग्राम पंचायत की संख्या,जहां वर्मी कम्पोष्ट तैयार कर विक्रय की जाती है की संख्य-36
4. 135 ग्राम पंचायतो में आर०आर०सी० सेन्टर के संचालन के प्राप्त कुल आय-156800 रुपए
सत्यापन दौरान विकास खंड मंझनपुर की ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर, गुलामीपुर, थम्बा अलावलपुर एवं विकास खंड मुरतगंज की शोभना बंद पाया गया
जिन ग्राम पंचायतो में सत्यापन के समय आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन में लापरवाही बरती गयी है उस ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस निर्गत करते हुये 3 दिवस के अन्दर संचालन कराये जाने के निर्देश दिये गये है।








