मंझनपुर तहसील परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन,421 लोग हुए लाभान्वित

कौशाम्बी: मंझनपुर तहसील परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन,421 लोग हुए लाभान्वित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने, सशक्तीकरण प्रदान करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील मंझनपुर परिसर में सुबह 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक प्री कैम्प का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी की सचिव आस्था मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलो में प्री-कैंप का आयोजन कर इन कैंपों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं हेतु जिले के सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने और विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके तहत तहसील मंझनपुर परिसर में मंगलवार को प्री कैंप का आयोजन किया गया, शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए लाभान्वित हुए।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील मंझनपुर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया और कैम्प में आए हुए नागरिकों से बातचीत कर उनको होने वाली परेशानियों की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंझनपुर ए पी वर्मा और तहसीलदार मंझनपुर सिद्धांत कुमार मौजूद रहे। इस दौरान तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर लाभार्थियों से भी बात चीत की और जानकारी ली।

प्री कैम्प में सम्मिलित विभागों में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा बेसिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, कृषि विभाग, जिला विभाग, पंचायती राज विभाग, लघु कुटीर उद्योग विभाग, कौशल विभाग, डेयरी विकास विभाग, पशुपालक विभाग, दुग्ध विभाग , मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम विभाग, युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग ग्रामीण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, बीमा जीवन पशु एवं फसल बीमा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान, डूडा, नगर पालिका परिषद , नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विद्युत विस्तारण विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग ने कैम्प में भाग लिया और जरूरतमंद लोगों को जानकारी एवं 421 लोगों को लाभ प्रदान किया गया।

जल शक्ति विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनाएं, संस्कृत विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग कैम्प में उपस्थित नहीं हुए जिसको लेकर सचिव ने आपत्ति जाहिर की। चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल अमित कुमार मिश्र, लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंकित कुमार, पैनल अधिवक्ता दया शंकर त्रिपाठी, मध्यस्थ अधिवक्ता मनदीप अवस्थी एवं देवशरण त्रिपाठी मौजूद रहे।

पराविधिक स्वयंसेवक के रूप में ममता दिवाकर, अंजना मिश्रा, मनीषा दिवाकर, अर्चना पाल, संदीप सरोज, अमरदीप दिवाकर एवं बड़े लाल सहित तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस कैम्प के आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor