नगर पालिका भरवारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रमजान और होली रहेगी फीकी,ईओ ने कहा वेतन और PF के लिए PFMS भेजा गया लेकिन अध्यक्ष ने नहीं किया साइन

कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रमजान और होली रहेगी फीकी,ईओ ने कहा वेतन और PF के लिए PFMS भेजा गया लेकिन अध्यक्ष ने नहीं किया साइन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में भ्रष्टाचार का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है,भ्रष्ट और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की सहभागिता से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन फरवरी में नहीं जारी किया गया,जिसके चलते दो दिन बाद शुरू होने वाले रमजान और कुछ दिनों बाद आने वाली होली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की फीकी रहने वाली है,मामला आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सप्लाई करने वाली फर्म से कमीशनबाजी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद भरवारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखने वाली फर्म पिछले दो साल से अधिक समय से कर्मचारियों का (PF)भविष्य निधि खा जा रहे है,सेवा प्रदाता फर्म ने कई कर्मचारियों में खाते में आज तक PF ही नहीं भेजा,वही कई में आया तो मानक से कम आया,जिसको लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, लेकिन नौकरी खोने की धमकी के चलते कर्मचारी कुछ बोल नहीं पा रहे है।

वही इस साल पुनः आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सप्लाई करने के लिए अर्चना एसोसिएट्स गोरखपुर के नाम पर टेंडर रिनिवल हुआ था,जिसके बाद नगर पालिका में ही काम कर रहे कर्मचारियों सहित कुल 395 कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद भरवारी में सेवा देने के लिए रजिस्टर्ड किया और कर्मचारी सेवा देने लगे।

नगर पालिका परिषद भरवारी ईओ राम सिंह ने सेवा प्रदाता फर्म अर्चना एसोसिएट्स गोरखपुर को कर्मचारी सप्लाई के लिए निम्नलिखित शर्तों के साथ अनुबंध किया और कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुसार वेतन और PF देने के लिए निर्देशित किया।लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन तो दिया लेकिन उनका PF का मानक सही नहीं दिया,जिसके चलते कर्मचारियों के PF खाते में भविष्य निधि बेहद कम भेजी जा रही है,जिसको लेकर कर्मचारियों ने ईओ राम सिंह से शिकायत की है।

कर्मचारियों की शिकायत पर ईओ राम सिंह ने 30 जुलाई 2024 को सेवा प्रदाता कंपनी अर्चना एसोसिएट्स गोरखपुर को कर्मचारियों के PF नहीं भेजने और कम PF भेजे जाने के लिए नोटिस जारी किया था,लेकिन उक्त कंपनी ने नगर पालिका परिषद भरवारी को कोई भी जवाब नहीं दिया,जिसको लेकर ईओ ने कई अन्य पत्राचार उच्च अधिकारियों और शासन को किए है।

वही इस साल फरवरी में एक से पांच तारीख के बीच आने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 17 तारीख बीत जाने के बावजूद अभी तक कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचा।जिससे कर्मचारियों का रमजान और होली इस बार फीकी ही रहने वाली है।कर्मचारियों का कहना है कि हम महीने के 30 और 31 दिन काम कार्य है,वही वेतन मात्र 26 दिन का ही दिया जाता है,उसके बावजूद 17 तारीख बीत जाने के बावजूद अभी तक वेतन नहीं आया है,जिससे वह त्यौहार मनाने में होने वाली समस्याओं को लेकर चिंतित है।

इस सम्बन्ध में ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन के लिए PFMS जारी किया गया था,लेकिन अध्यक्ष ने उस पर साइन नहीं किया,जिसके चलते वेतन और PF कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचा है,वही उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अध्यक्ष के पास फोन किया जा रहा है तो एक हफ्ते से वह न तो फोन का जवाब दे रही है और न ही कोई जानकारी मिल पा रही है, उन्होंने कहा कि फोन नहीं उठाने के बाद उन्होंने अध्यक्ष को व्हाट्स एप पर भी मैसेज किया है लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया है,अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए उनके मन में क्या मंशा है वह नहीं बता सकते। ईओ ने कहा कि अब वह उच्च अधिकारियों एवं शासन को इस सम्बन्ध में पुनः पत्राचार करेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor