कौशाम्बी: फर्जी मुकदमे लिखवाकर रंगदारी मांगने और अवैध वसूली करने वाले पत्रकार और वकील अरेस्ट,भेजे गए जेल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में फर्जी रेप का मुकदमा लिखवाकर रंगदारी मांगने और अवैध वसूली करने वाले एक पत्रकार और एक वकील को पुलिस ने अरेस्ट किया है,आरोप है कि यह लोग पुलिस से मिलकर दूसरे के ऊपर फर्जी मुकदमा लिखवाते थे और फिर उससे धन उगाही करते थे,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक पत्रकार और एक वकील को अरेस्ट किया है,इन दोनों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।पुलिस ने लिखापढ़ी कर दोनों को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है जहा कोखराज थाना क्षेत्र के कफील अहमद उर्फ रानू ने संदीपन घाट थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जमीन खरीदने को लेकर उसके ऊपर फर्जी गैंगरेप का मुकदमा लिखाने के लिए दोनों ने साजिश रची है,इनके द्वारा मुझसे 65 हजार रुपए रंगदारी वसूल की गई है और दस लाख रुपए की डिमांड की जा रही है।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और जांच शुरू की तो पता चला कि शाकिर,अमरीष दिवाकर और जैगम हलीम द्वारा एक युवती की ओर से प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा गया है,उक्त युवती के पिता से पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि मेरी बेटी के साथ कोई रेप की घटना नहीं हुई है,वही युवती ने भी पुलिस को बयान दिया है जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है,वह अपनी स्वेच्छा से लिव इन में रह रही थी।
एएसपी राजेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी मुकदमे लिखवाकर रंगदारी मांगने और अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है,आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और पाया कि मामला पूरी तरह से फर्जी है और कफील को फंसाने के लिए यह षडयंत्र रचा गया है ।पुलिस ने अधिवक्ता अमरीश दिवाकर और पत्रकार जैगम हलीम को अरेस्ट कर लिया है,अधिवक्ता अमरीश दिवाकर पर संदीपन घाट थाना पर दो मुकदमे और चरवा थाना पर दो मुकदमे दर्ज है,वही पत्रकार जैगम हलीम पर संदीपन घाट थाना पर दो मुकदमे पूर्व में दर्ज है।पुलिस ने दोनो आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया ।








