कौशाम्बी
बारिश के चलते गिरी दीवार,दबकर गृहस्वामी की हुई मौत,
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में रात में हुई तेज बारिश के कारण खपरैलनुमा मकान की दीवार गिर गई। हादसे के समय घर में सो रहा वृद्ध गृहस्वामी रमेश मलबे में दब गया। शोर-शराबा होने पर मलबे में से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ सुबह मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सिराथू ने घटना की जांच पड़ताल की। कोखराज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








