कौशाम्बी: CMO ऑफिस के पीछे लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग,कई वाहन जलकर राख,
यूपी में कौशाम्बी जिले में CMO ऑफिस के पीछे अचानक भीषण आग लग गई,आग लगने की सूचना कर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,हालांकि इस आग में वहां पर खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीएमओ ऑफिस का है जहा ऑफिस के पीछे रविवार की देर शाम अचानक आग लग गई,आग ने वहां पर खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और सरकारी वाहन धू धू कर जलने लगे,ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तब तक कई वाहन जलकर राख हो गए।
सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि आग लगने से केवल तीन खराब एंबुलेंस के टायर जले हैं। उन्होंने पुष्टि की कि किसी अन्य संपत्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इन खराब एंबुलेंस का टेंडर पहले ही हो चुका है।








