कौशाम्बी: डीएम एवं एसपी ने तहसील मंझनपुर में की जनसुनवाई,शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले की तहसील मंझनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी सत्यनारायण एवं डीएम डॉ अमित पाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत एवं न्याय प्राप्त हो सके।
एसपी ने निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में तत्परता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। डीएम ने राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








