तहसील दिवस के अवसर पर चायल में ADM एवं सीओ ने सुनी जन समस्याएं,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: तहसील दिवस के अवसर पर चायल में ADM एवं सीओ ने सुनी जन समस्याएं,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिल में तहसील दिवस के अवसर पर तहसील चायल में सीओ चायल शिवांक सिंह ने ADM शालिनी प्रभाकर के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की ।जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीओ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

तहसील दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor