नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी व अभद्रता के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस में उबाल,सरकार के खिलाफ बुधवार को मुख्यालय में होगा विरोध प्रदर्शन

कौशाम्बी: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी व अभद्रता के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस में उबाल,सरकार के खिलाफ बुधवार को मुख्यालय में होगा विरोध प्रदर्शन,

दिल्ली में पीएम हाउस के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए, जिसके बाद उन्हें बर्बरतापूर्वक गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस जानकारी के बाद कांग्रेस पार्टी के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी जो कि कल दिल्ली जंतर मंतर पर छात्र धरने पर बैठे थे, उन्हें भाजपा सरकार के इशारे पर लाठी डंडों से पीट कर घायल किया गया, उसी के विरोध में छात्र हित के लिए वह शांति पूर्वक पीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे थे,लेकिन मोदी सरकार ने हमारे नेताओं के साथ बर्बरता और बदसलूकी की जिसका हम कांग्रेसजन बुधवार को मंझनपुर में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे और इस सरकार को बताएंगे कि हम अपने नेता और देश लिए किसी भी प्रकार का संघर्ष करने को तैयार हैं।

इसी क्रम में कौशाम्बी कांग्रेस से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ कूंच करेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor