सकिपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में मृत हुए लोगों को दो मिनट मौन रहकर मृतकों की आत्मा की शांति की ईश्वर से की प्रार्थना,दी श्रद्धांजलि

कौशाम्बी: सकिपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में मृत हुए लोगों को दो मिनट मौन रहकर मृतकों की आत्मा की शांति की ईश्वर से की प्रार्थना,दी श्रद्धांजलि,

यूपी में कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी ने मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में आयोजित मासिक बैठक में जनपद के मनौरी कस्बे में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि यह घटना जनपद के लोगों के लिए बहुत ही सदमे और स्तब्ध करने वाली घटना है। हम शोक संतृप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इसी के साथ मुन्ना लाल तिवारी ने शासन द्वारा घोषित किए गए मुआवजे को अपर्याप्त बताते प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आम लोगों के बजाय बड़े लोगों के साथ यही घटना होती तो क्या सरकार तब भी इतना कम मुआवजा देती? इस अवसर पर पार्टी की ओर से मुन्ना लाल तिवारी ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को दस लाख और घायलों को पांच लाख सहित घायलों का समुचित इलाज और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

इसके बाद पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मृतकों के परिजनों को दस लाख और घायलों को पांच लाख दिए जाने सहित घायलों का समुचित इलाज कराने, दोषियों को कड़ी सजा देने, नदी किनारे बसे गांवों एवं गांवों के लोगों के जल संकट से बचाव के लिए समुचित इंतजाम करने, बारिश मे गिरे घरों के बदले गरीबों को आवास देने, धाता जुवरा नारा चक थामा टेवा के जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने, जिले भर में हुए जलभराव का निदान करने एवं जुवरा, उदहिन खुर्द और शमसाबाद में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, कमरूल अब्बास, भैरवदीन गौतम राजेश गौतम, फूलचंद्र लोधी परिहार लोधी, हरिश्चंद्र निर्मल आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor