मेडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट की बैठक संपन्न, आठवें स्थापना दिवस को ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मनाने पर हुई चर्चा

कौशाम्बी: मेडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट की बैठक संपन्न, आठवें स्थापना दिवस को ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मनाने पर हुई चर्चा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मेडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्णा कामधेनु गौशाला परिसर, ग्राम देवरा में ट्रस्ट की एक बैठक सकुशल संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष बहोरी लाल ने किया।बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक वरिष्ठ प्रचारक राजेन्द्र प्रसाद भी शामिल हुए।

बैठक में ट्रस्ट के आठवें स्थापना दिवस को ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह तीन दिवसीय आयोजन 31 अक्टूबर शनिवार, 01 नवंबर रविवार एवं 02 नवंबर सोमवार 2026 को ग्राम देवरा, पोस्ट मूरतगंज, जिला कौशाम्बी में होगा।

इस ग्राम गौरव उत्सव में खेलकूद, मेहंदी, रंगोली, बालिकाओं के लिए खो-खो, वॉलीबॉल, हाई जंप, लॉन्ग जंप एवं बालक-बालिका जूनियर-सीनियर दौड़ प्रतियोगिता के साथ स्वस्थ देशी गाय प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, मत्स्य, शिक्षा, उद्यान, उद्योग एवं लघु उद्योग सहित विभिन्न विभागों व प्राइवेट संस्थानों के स्टॉल लगेंगे, जिससे सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी भी लाभान्वित होंगे।

वही इस ग्राम गौरव उत्सव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गोल्डन कार्ड, आँखों की जांच, शुगर, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की सुविधा रहेगी तथा दोनों आँखों से दृष्टिहीन लोगों के लिए निःशुल्क स्मार्ट चश्मा भी वितरित किया जाएगा।

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष बहोरी लाल, महामंत्री डॉ. रामेन्द्र कुमार मौर्य, प्रेमलता मौर्य, राम मूर्ति मौर्य एडवोकेट हाईकोर्ट, राज्य विधि अधिकारी शिव बाबू एडवोकेट, महेश कुमार पाल एडवोकेट, दया शंकर, नसीम अहमद, शिवम केसरवानी, रघुनाथ मौर्य, शिवलाल मौर्य, डॉ. महेश कुमार गुप्ता, देवी शरण सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

ग्राम गौरव उत्सव में आमंत्रित मुख्य अतिथियों के नाम एवं पद..

1. विजय कुमार, पूर्व डी.जी.पी. उत्तर प्रदेश, लखनऊ – 01-11-2026

2. जसवंत सैनी, संसदीय कार्य मंत्री, उ.प्र. सरकार

3. श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष, राज्य गौ सेवा आयोग

4. सुनील विश्वकर्मा, अध्यक्ष, ललित कला अकादमी

5. श्रीमाली , उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग

6. कृष्णा पासवान, राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास

7. सरोज कुशवाहा , प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा

8. अश्वनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

9. सुभाष शाक्य, आई.जी. जेल, लखनऊ

10. प्रदीप गुप्ता आईपीएस

11. ध्वज बिहारी चौबे, वृत्त नियंत्रक

12. दयाशंकर, परिवहन राज्यमंत्री

13. स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री

14. महर्षि मधुसूदन

15.  बृजदास महाजन, अध्यक्ष, मानवाधिकार

16. महेश प्रसाद गुप्ता , आई.ए.एस. पूर्व गृह सचिव

17. बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद, जौनपुर

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor