कौशाम्बी में वृहद सेवा सहायता शिविरों का होगा आयोजन,पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

कौशाम्बी: कौशाम्बी में वृहद सेवा सहायता शिविरों का होगा आयोजन,पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ,

यूपी के कौशाम्बी जनपद में आमजनमानस को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नवबंर को मेगा/वृहद सेवा सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह ने बताया किएगा कैंप के पूर्व तहसील चायल में 22 अक्टूबर को तथा तहसील सिराथू में 27 अक्टूबर को प्री-कैंप आयोजित किए जाएंगे।प्री-कैंप में जनपद के समस्त संबंधित विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। शिविर में आने वाले लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण किया जाएगा, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

इसके उपरांत दिनांक 01 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में समस्त संबंधित विभागों द्वारा प्री-कैंप में चिह्नित पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor