कौशाम्बी: 22 मतदान केंद्रों पर होगा इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव,लगभग 20 हजार मतदाता करेंगे मतदान,
यूपी के कौशाम्बी जिले में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कौशाम्बी जिले में कुल 22 मतदान केंद्रों पर स्नातक चुनाव संपन्न होगा, जहां लगभग 20 हजार स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए आज पुलिस फोर्स और पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। रवाना करने से पहले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया को लेकर ब्रीफ किया गया, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान सामग्री के साथ पार्टियां अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं।








