कौशाम्बी,
दिन भर बैठे रहे अधिकारी,धान बेचने नही आ रहे किसान,
उत्तर प्रदेश वशासन के आदेश पर एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी के निर्देश पर जनपद के सभी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू कर दी गई है।लेकिन किसान अभी धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए नही पहुच रहे है।नवीन मंडी समिति भरवारी में किसानों का धान खरीद करने के लिए विपणन निरीक्षक आनंद उपाध्याय सहयोगियों के साथ दिन भर बैठे रहे लेकिन एक भी किसान धान बेचने नही आया।विपणन निरीक्षक आनंद उपाध्याय ने बताया कि अभी बहुत से किसानों की धान की फसल की कटान नह हुई है वही दीपावली का त्योहार भी है जिसके चलते किसान अभी धान बेचने के लिए नही आ रहे है।दीपावली का त्योहार बीत जाए तो एक हफ्ते बाद से किसान अपना धान बेचने के लिए आना शुरू कर देंगे।