कौशाम्बी,
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु एसपी ने कई इंस्पेक्टर और एसआई के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,
एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिले में कई इंस्पेक्टर और कई एसआई के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया है।एसपी ने आधा दर्जन इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया है वही 15 एसआई के कार्यक्षेत्र भी बदले है।एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके स्थानांतरित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए है।









