भाजपा की जनविश्वास यात्रा पहुची कौशाम्बी,हुआ जोरदार स्वागत

कौशाम्बी,

भाजपा की जनविश्वास यात्रा पहुची कौशाम्बी,हुआ जोरदार स्वागत,

भाजपा की जनविश्वास यात्रा देर शाम कौशाम्बी पहुची,जनविश्वास यात्रा का कौशाम्बी पहुचते ही यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा की जनविश्वास यात्रा कोखराज टोल प्लाजा पर जैसे ही पहुची भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सांसद ,विधायको ने यात्रा का स्वागत किया।जनविश्वास यात्रा कोखराज टोल प्लाजा से मूरतगंज पहुची उसके बाद यात्रा भरवारी पहुची जहां यात्रा का स्वागत किया गया।यह जनविश्वास यात्रा आज रात भरवारी के एक गेस्ट हाउस में विश्राम करेगी ।सुबह यात्रा मंझनपुर जाएगी जहाँ मुख्यमंत्री योगी यात्रा में शामिल होंगे एवम लोगो को सम्बोधित करेंगे।यात्रा चायल,मंझनपुर और सिराथू विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए प्रतापगढ़ जनपद के लिए रवाना हो जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor