कौशाम्बी,
सीएम योगी की जनविश्वास यात्रा जनसभा के बाद होर्डिंग और बैनर की मची लूट,
यूपी के कौशाम्बी में भाजपा की जनविश्वास यात्रा की जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित करते हुए जनपद वासियो को करोड़ो की सौगात दिया।सीएम की सभा समाप्त होने के बाद वह जैसे ही जनविश्वास यात्रा रथ पर सवार हुए, वैसे ही सभा स्थल पर लगे होर्डिंग बैनर की लूट मच गई। भीड़ में मौजूद लोग होर्डिग बैनर पर झपट पडे। जिसको जो बैनर मिला उसको लेकर चलता बने। इस लूट में महिलाए, बूढ़े और बच्चे भी पीछे नही रहे।वही भीड़ को पुलिस प्रशासन लगातार काबू में करने का प्रयास करता रहा।








