कौशाम्बी,
जब अपने ही मंत्री के सामने समर्थकों ने चायल विधायक को मंच से धकेला, वीडियो हुआ वायरल,
यूपी के कौशाम्बी ज़िले के चायल विधानसभा के मनौरी में व्यापारी संवाद महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित था,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी रहे, चायल विधायक संजय गुप्ता के कार्यक्रम स्थल के मंच पर चढ़ने पर व्यापारियों ने धक्का दे दिया। विधायक को समर्थकों ने कई बार धक्का देकर मंच से बाहर करना चाहा,व्यापारियों एवम समर्थकों के धक्के से विधायक गिरते गिरते बचे। इसका विरोध विधायक के समर्थकों के द्वारा होने लगा तो विधायक कार्यक्रम स्थल से चले गए। ये कार्यक्रम चायल विधानसभा से वैश्वय समाज के संभावित प्रत्याशी शंकर लाल केशरवानी के द्वारा आयोजित था। चायल विधायक संजय गुप्ता को मंच से धक्का देंने का वीडियो शोसल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इससे स्पष्ट होता है की विधायक संजय गुप्ता से मनौरी के वैश्य समाज के समर्थकों में भारी आक्रोश है। जो आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता सीन विधायक की कुर्सी के लिए ख़तरा में डाल सकती है।








