कौशाम्बी,
ठंड में आग तापने के लिए जलाई गई आग से घर मे लगी आग,बाल बाल बचा परिवार,
यूपी के कौशाम्बी ज़िले में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अलाव से घर मे आग लग गयी। ग्रामीणों ने अपनी जान जोख़िम में डालकर घर मे सो रहे सभी सदस्यों को बाहर निकाला। अगर वक्त पर ग्रामीण नही पहुचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से ग़रीब परिवार का आर्थिक नुकसान हो गया। कोखराज़ थाना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश कुमार भट्ठा मज़दूर है। वो घर पर परचून की भी दुकान चलाते है। बताया जा रहा है कि उनकी उनकी माँ रन्नो देवी सुबह भोर में उठी, और ठंड से बचने के लिये अलावा जलाया। कुछ देर आग सेकने के बाद वो शौच के लिए बाहर चली गयी। थोड़ी देर बाद बगल में रखे पुआल में अलावा से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुंआ और आग देख कर ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुचे, और अपनी जान जोख़िम में डाल कर घर मे सो रहे सभी सदस्यों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक परचून का सामान, घर पर रखा 20 हज़ार रुपए और ज़रूरत की सारी चीज़ें जल कर राख़ हो चुकी थी।








