कौशाम्बी,
गहनों के लिए हुई थी वृद्ध महिला की हत्या,रिश्तेदारों ने की थी वृद्ध महिला की हत्या,हत्यारे अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी में कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में गहनों के लिए वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है,वृद्ध महिला सोना देवी के रिश्तेदारों ने केवल गहनों और रुपयों के लिए हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था, पुलिस ने वृद्ध महिला के सिर एवम पैर की हड्डियों को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मृतका के 4 रिश्तेदारों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से मृतका के अवशेष को बरामद कर लिया है।एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेस कांफ्रेन्स कर हत्याकांड का खुलासा किया है।एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि रिश्तेदारी में घूमने आई वृद्ध महिला की गहनों और रुपयों के लिए हत्या कर दी गई थी,महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस ने मृतका के अवशेष और गहनों को बरामद कर लिया है, 4 हत्यारो को गिरफ्तार किया गया है ।सभी को लिखापढ़ी कर जेल भेजा जा रहा है।









