कांग्रेस ने देश का विभाजन किया, भाजपा ने समाज का:अजय सोनी

कौशाम्बी,

कांग्रेस ने देश का विभाजन किया, भाजपा ने समाज का:अजय सोनी,

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने भाजपा की बांटो और राज करो नीति की आलोचना की है। रविवार को अजय सोनी समर्थ किसान पार्टी के सिराथू विधानसभा प्रत्याशी विजय शुक्ला के समर्थन में सिराथू विधानसभा के नारा बाजार में जनसंपर्क कर रहे थे। इस अवसर पर लोगों से वार्ता करते अजय सोनी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने देश का विभाजन किया उसी तरह भाजपा ने समाज का विभाजन किया है। भाजपा की बांटो और राज करो की नीति की आलोचना करते हुए अजय सोनी ने कहा कि भाजपा समाज का विभाजन कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक दूसरे वर्ग के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रही है। आगे कहा कि देश की आजादी के समय अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए जिस तरह कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया था, जिसका दंश देश आज भी झेल रहा है, उसी तरह भाजपा भी अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए समाज का बंटवारा कर दिया है। आज भाजपा हिन्दू को मुसलमान से, सवर्ण को दलित से, पिछड़ों को दलित से और पिछड़ों को स्वर्ण समाज से लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। इसका खामियाजा कुछ सालों बाद देश को भुगतना पड़ेगा।

इसी के साथ अजय सोनी ने विजय शुक्ला के समर्थन में नारा बाजार में लोगों से संपर्क किया। अजय सोनी ने कहा कि अगर विजय शुक्ला सिराथू विधानसभा चुनाव में विजई होंगे तो किसानों, गरीबों और आम जनता के कल्याण और विकास के लिए समर्पित होकर पूरे पांच साल संघर्ष करने का काम करेंगे। इस अवसर पर सिराथू विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह पटेल, हरिश्चन्द्र चौधरी, सुरजीत वर्मा, सुशील सोनी, जीतू केसरवानी, मुकेश कुमार, हीरालाल गौतम आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor