कौशाम्बी,
लोकतंत्र के महापर्व पर लोगो ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा,लाइन लगाकर कर रहे मतदान,
यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव के लिए कौशाम्बी जिले की 3 विधानसभाओं में सुबह से 07 बजे से मतदान शुरू हो गया है,ग्रामीण इलाके में ग्रामीण मतदान के किये लाईन लगाकर खड़े हैं,मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।

ग्रामीण कही विकास के लिए तो कही समस्याओ के निदान के लिये मतदान कर रहे है।वही यूपी पुलिस और BSF के जवान मतदान स्थलों पर मुस्तैद है।प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षित मतदान के लिए सजग दिखाई पड़ रहा है।









