कौशाम्बी,
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा चालक सहित दो घायल,घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग कार्यालय समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक के नीचे गड्ढे में पलट गया, हादसे में चालक और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रैक्टर ट्राली से कटकर अलग अलग हो गए, घटना को देखते हुए आसपास के लोगों ने दौड़ कर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहा घायलो की हालत काफी गंभीर है।








