खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ फटा कूकर,खाना बना रही महिला गंभीर झुलसी, अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी,

खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ फटा कूकर,खाना बना रही महिला गंभीर झुलसी, अस्पताल में भर्ती,

कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के खलीलाबाद में खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ कूकर अचानक फट गया,कूकर के फटने से खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई।तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुचे और झुलसी महिला को अस्पताल ले गए जहां महिला का इलाज चल रहा है।खलीलाबाद की रहने वाले मिलन पटेल की पत्नी नीरा देवी कूकर में खिचड़ी पका रही थी।तभी अचानक तेज आवाज के साथ कूकर फट गया।कूकर के फटने से गर्म खिचड़ी महिला के शरीर पर फैल गई जिससे महिला झुलस गई।जिसे मूरतगंज के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor