कौशाम्बी,
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गिरी घर की दीवार,
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते एक घर की दीवार अचानक गिर गई।अचानक से गिरी दीवार से बाल बाल राहगीर बच गए घर के अंदर रखा सामान खराब हो गया।भरवारी कस्बे के केशव नगर के जहांगीर ने एक घर में अपना गोदाम बना रखा है जहां वह अपना समान रखते है।दो दिनों से हो रही बारिश में सुबह अचानक से सड़क की तरफ की दीवार गिर गई।गनीमत रही कि कोई उस समय वहां नही था नही तो दुर्घटना हो जाती।








