कौशाम्बी,
चुनाव ड्यूटी से वापस जा रही PAC की बस और कार में भिड़ंत,कार सवार तीन घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में परसरा चौराहे पर सोमवार की सुबह चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रही PAC की बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई,हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जबकि कार में बैठे तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी पुलिस ने कार सवार लोगों को भरवारी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं हादसे के बाद PAC की बस प्रयागराज की ओर रवाना हो गयी।चित्रकूट जनपद के बबेरू गाँव निवासी गणेश पटेल (28) पुत्र राजकरण, सर्वेश (24) व प्रतिभा पत्नी मनोज कुमार (27) कार से बबेरू से प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही कार कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा बाईपास के पहुंची तभी करारी की ओर से आ रही पीएसी बल की बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने कार सवार लोगों को भरवारी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना के बाद PAC बल की बस प्रयागराज की ओर रवाना हो गयी।








