ननिहाल आए दो युवक यमुना में नहाने के दौरान डूबे, पुलिस और गोताखोर खोजने में जुटे

कौशाम्बी,

ननिहाल आए दो युवक यमुना में नहाने के दौरान डूबे, पुलिस और गोताखोर खोजने में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सराय अकिल थाना क्षेत्र के महिला गांव में ननिहाल आये दो युवक यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए,काफी देर तक जब दोनों नही आये तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी है,नाना की बरसी में ननिहाल में आए दोनों युवकों के यमुना नदी में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया,मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ चायल श्यामकांत भी पहुचे और डूबे हुए युवकों की तलाश करा रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor