कौशाम्बी,
भूसा लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी,एक युवक की मौत,चालक घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर फरीदगंज निवासी पवन उर्फ पिंटू सोनकर सोमवार को भूसा लेने बाकरगंज गांव गया था।भूसा लेकर वह ट्रैक्टर में बैठकर वापस घर आ रहा था तभी टेढ़ीमोड बाजार के श्याम डेयरी के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना के बाद चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया जहाँ स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई है वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।








