कौशाम्बी,
स्कूल में पानी पीने के दौरान हैंडपंप में उतरे करंट से मासूम की मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्राथमिक स्कूल के हैंडपंप में लगे समर्सीबल में अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से एक 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई,मासूम की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।घटना करारी थाना क्षेत्र के अडहरागांव में स्थित प्राथमिक स्कूल की जहा पर आंगनवाड़ी में पढ़ रही मासूम बच्ची हनी पानी पीने के लिए स्कूल के हैंडपंप पर गई जहा हैंडपंप में समर्सीवल लगा हुआ था और उसमे अचानक करंट उतर आया,करंट की चपेट में आकर मासूम बच्ची झुलस गई,जिसको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।









