कौशाम्बी,
मकान निर्माण में लगे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला निवासी रामबाबू पटेल पुत्र हरिश्चन्द्र राजगीर मिस्त्री है।शुक्रवार को थुलगुला अड़ार पर काम पर गया था।बताते है कि रामबाबू सरिया सीधी कर रहा था तभी सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार में छू गई।सप्लाई चालू होने के चलते सरिया में करंट उतर आया और रामबाबू गंभीर रूप से झुलस गया।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।आनन फानन में रामबाबू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।








