कौशाम्बी,
ट्रेन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत,नही हुई शिनाख्त,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर एक वृद्ध महिला उम्र लगभग 50 वर्ष का शव मिलने से हड़कंप मच गया,ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है, सूचना पर मौके पर पहुंची सिराथू जीआरपी पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।








