कौशाम्बी,
कौशाम्बी में मानवता हुई शर्मशार,सड़क हादसे में मृत वृद्ध महिला के शव को सारी रात सड़क पर रौंदते रहे वाहन,
यूपी के कौशाम्बी में शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया,एक वृद्ध महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया,घायल महिला सड़क पर गिर गई और वाहन उसके ऊपर से गुजर गया,जिससे उसकी मौत हो गई,वृद्ध महिला का शव सारी रात सड़क पर ही पड़ा रहा, रात भर वाहन शव को रौंदते हुए आगे बढ़ते रहे। किसी ने भी पुलिस को सूचित करने या शव को किनारे करने की पहल नहीं की।
मानवता को शर्मसार करने वाली और दिल को दहलाने वाली घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र में डाहिया गांव की है। डहिया गांव शुक्रवार की रात एक वृद्ध महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। महिला का शव तीन घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। शव को वाहन कुचलते रहे, इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी सुबह वृद्ध महिला के परिवार के लोगों को हुई तो रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे,परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।








