कौशाम्बी,
यमुना नदी में मछली पकड़ने गए मछुवारों की नाव पलटी,मछुवारों ने बचाया,
यूपी के कौशामबिंजी में यमुना नदी में नाव से मछली पकड़ने गए मछुवारों की नाव तेज हवा के चलते पटल गई,नाव पलटने से उस पर सवार दो मछुवारे डूबने लगे,तभी अन्य नावों पर सवार मछुवारों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को बचा लिया।घटना पिपरी थाना के उमरवल घाट के पास की है जहा सोनू निषाद रिश्तेदारी के युवक गुड्डू के साथ रविवार की दोपहर यमुना में मछलियां पकड़ने गया था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों एक छोटी नाव पर सवार होकर मछलियों को पकड़ रहे थे। हवा के झोंके से अचानक नाव पानी में पलट गई। सोनू और गुड्डू डूबने लगे। आसपास मौजूद दूसरे नाव पर सवार नाविकों ने देखा तो वह पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। परिजनों को जानकारी हुई तो वह पहुंचे। दोनों युवकों को सुरक्षित देखकर लोगों ने राहत की सांस ली।