बाइक सवार नीलगाय से टकराया,नील गाय की हुई मौत,बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल

कौशाम्बी,

बाइक सवार नीलगाय से टकराया,नील गाय की हुई मौत,बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार नील गाय से भिड़ गए,हादसे में नील गाय की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए,घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।घटना कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव की है जहा तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक नील गाय के सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित हो गए और नील गाय से भिड़ गए।भिडंत इतनी जबरदस्त थी की नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो युवकों के पैरो में अधिक चोट आई है,हादसे में दोनो युवकों के पैर टूट जाने की आशंका है।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor