कौशाम्बी,
चोर सिपाही के खेल में पिस्टल से चली गोली,गोली लगने से एक बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम,
यूपी के कौशांबी जिले के करारी कस्बे में शनिवार को बच्चों चोर सिपाही के खेल के दौरान घर में रखी पिस्टल से फायर हो गया। पिस्टल से चली गोली सामने मौजूद एक बच्चे के सीने में लग गई। इससे वह वहीं तड़पने लगा। दूसरे बच्चे ने यह बात जाकर बालक की मां को बताया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नही था। घटना करारी कस्बे की है जहा रामेश्वर प्रसाद का 11 वर्षीय बेटा अनंत वर्मा व मोहल्ले के ही तीन चार बच्चे भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के घर में शाम करीब सवा छः बजे चोर सिपाही का खेल खेल रहे थे। घर में किसी बड़े सदस्य की मौजूदगी न होने के कारण बच्चे खेलते खेलते ऊपर कमरे में पहुंच गए। कमरे में भाजपा नेता की लोड पिस्टल रखी हुई थी। जो बच्चों के हाथ लग गई। चोर सिपाही के खेल में बताया जा रहा है कि भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के बेटे से पिस्टल से गोली चल गई। गोली सीधा सामने खड़े अनंत वर्मा पुत्र रामेश्वर के सीने में लग गई। गोली लगने से अनंत वहीं गिर कर तड़पने लगा। इससे भयभीत हुए बच्चे जाकर मृतक बालक की मां को सारी बात बताई। दहाड़े मारती हुई अनंत की मां घटना स्थल की तरफ दौड़ी। देखकर अन्य लोग भी दौड़े। परिजन अनंत को इलाज के जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जाच में जुट गई। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ भी किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।