कौशाम्बी,
लोडर वाहन और कार में भिडंत,हादसे के बाद लोडर वाहन पलटा,कार सवार लेडी डाक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लोडर वाहन हाइवे पर अचानक सामने आ गया,वाहन को बचाने के चक्कर में कार की लोडर वाहन से भिडंत हो गई,भिडंत के बाद लोडर वाहन पलट गया, हादसे में (UP32 DC 3036) कर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना कोखराज थाना के सामने की है जहा लखनऊ निवासी डॉक्टर सीमा कानपुर की तरफ से मंझनपुर किसी काम से जा रही थी ,तभी कोखराज थाने के ठीक सामने गलत साइड से आए लोडर वाहन को बचाने के चक्कर में कार की लोडर से भिडंत हो गई, हादसे में कार चालक मुस्तकीम अहमद (31) व डॉक्टर सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई,
घटना के बाद पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने कार चालक मुस्तकीम अहमद और डाक्टर सीमा को गंभीर चोटें आई हैं,जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इससे पहले डॉ सीमा मंझनपुर में जुलाई माह तक कार्यरत थी, अब उनका ट्रांसफर महोबा जिले में हो गया है जिसके चलते वह कौशाम्बी आई थी और हादसे का शिकार हो गई।








