कौशाम्बी,
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया के नीचे पलटा तेज रफ्तार लोडर वाहन,चालक क्लीनर घायल,
यूपी के कौशाम्बी में सोमवार को तेज रफ्तार के चलते हादसा हो गया,बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लोडर वाहन पुलिया के नीचे पलट गया,हादसे में लोडर वाहन चालक और क्लीनर घायल हो गए।जिन्हे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
घटना करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव के पास की है जहा सामान लोडकर जा रहा तेज रफ्तार लोडर वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया के नीचे चला गया और पलट गया।हादसे में लोडर वाहन चालक और क्लीनर घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।








