कौशाम्बी,
आलमारी से दवा निकाल रही महिला को जहरीले सांप ने काटा,इलाज के दौरान हुई मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में घर पर आलमारी से दवा निकाल रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया,महिला की हालत गंभीर देख परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए ले गये,जहा उसकी हालत तीन नही हुई फिर परिजन उसे गंभीर हालत में तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां डाक्टर ने महिला मृत घोषित कर दिया।
घटना पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव की है जहा की सुशीला देवी अपने घर पर आलमारी में दवा खोज रही थी,तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया,सांप के कटने से महिला की हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।









