जौनपुर,
रामलीला में भगवान शिव का अभिनय करने वाले कलाकार को अभिनय के दौरान आया हार्ट अटैक,मंच पर ही हुई मौत,
यूपी के जौनपुर जिले में मछलीशहर क्षेत्र के आदर्श रामलीला समिति बेलासिन गांव के निवासी राम प्रसाद उर्फ छब्बन पाण्डेय जो रामलीला मंच पर भगवान शिव का अभिनय कर रहे थे ,अचानक मंच पर ही हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई। रामलीला के मच पर कलाकार की मौत से शोक की लहर दौड़ गई।
बेलासिन गांव की रामलीला का विगत 52 वर्ष सफलतापूर्वक संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ.राम श्रृंगार शुक्ल करते चले आ रहे थे। विगत दो वर्षों से स्वास्थ्य कारणों से संचालन की जिम्मेदारी छोड़ दिये और अपने संरक्षण में रामलीला मंचन का कार्य संपादित करा रहे थे। भगवान शंकर का रोल अदा कर रहे कलाकार की इस दुखद घटना से पूरा रामलीला पंडाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने प्राचार्य जी के साथ दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।








