कौशाम्बी,
सड़क पर बने गड्ढों से अनियंत्रित हुआ बाइक सवार डिवाइडर से टकराया,हालत नाजुक,
यूपी की योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद विभाग सड़को पर बने गड्ढों को भर नही पा रहा है,जिसका खामियाजा बाइक सवारों को भुगतना पड़ रहा है,सड़को पर बने गड्ढों के चलते आए दिन बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे है वही कुछ मौत के गाल में समा जा रहे है।इसके बावजूद विभाग सड़को को गड्ढा मुक्त नहीं कर पा रहा है।
ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा टावर के पास का है जहा एक बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढों से अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर बाइक सहित गिर कर घायल हो गया,दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगो ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा।बाइक सवार युवक प्रयागराज के हंडिया का बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।








