कौशाम्बी,
तेज आवाज के साथ हाई वोल्टेज तार टूटी,सफारी चालक चलती गाड़ी छोड़कर भागा,स्कूटी सवार महिला सिपाही भिड़ी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक तेज आवाज के साथ हाई वोल्टेज करंट की तार खंभे से टूटकर गिर गई,करंट दौड़ रही तार और तेज आवाज के चलते सफाई गाड़ी सवार युवक चलती गाड़ी छोड़कर भाग गया,सफारी गाड़ी के पीछे चल रही महिला सिपाही की स्कूटी तेज आवाज के साथ सफारी गाड़ी से टकरा गई,स्कूटी सफारी गाड़ी के नीचे घुस गई,हादसे में महिला सिपाही घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगो की भीड़ ने दहशत में रही महिला सिपाही को किनारे लेजाकर खड़ा कराया।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।धनतेरस पर खरीदारी करने आए लोगो की कई गाड़ियां खड़िया,गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।








