कौशाम्बी,
बच्चे को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पलटा,मासूम बच्चे सहित आधा दर्जन घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में करारी थाना क्षेत्र के गुवारा में सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट गया,ई रिक्शा पलटने से उसमे सवार मासूम बच्चे सहित आधा दर्जन सवारिया घायल हो गई।दुर्घटना के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गई,ग्रामीणों ने ई रिक्शा में दबे लोगो को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी।ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा ,जहा उनका इलाज किया जा रहा है।









