कौशाम्बी,
बारात जा रही दो दूल्हे की कारो में आमने सामने हुई जबरदस्त भिडंत,कार सवार दूल्हे सहित कई घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात शादी के लिए बारात लेकर जा रही दो दूल्हे की कारो की आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई,भिडंत में दोनो कार में सवार दूल्हे और महिलाए एवम लड़किया घायल हो गई।दूल्हे के साथ रहे युवकों ने यूपी 112 और एंबुलेंस को फोन किया जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहा बारात का रही दो दुल्हो की कारे आमने सामने जबरदस्त टकरा गई,टक्कर के बाद अफरा तफरी मच गई,हादसे में दोनो दुल्हों सहित कार में बैठी महिलाए और लड़किया घायल हो गई।मौके पर पहुंचे लोगो ने यूपी 112 और एम्बुलेस को फोन किया और सभी को बाहर निकलकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।








